फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एसडी कॉलेज में मनाया एंटरप्रेन्योरशिप वीक

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडी कॉलेज में एंटरप्रेन्योरशिप वीक संपन्न, ओपन बाजार में दिखा हुनर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज में इनोवेशन काउंसिल की ओर से एंटरप्रेन्योरशिप वीक आयोजित किया गया। इसके तहत विद्यार्थियों को कारोबार शुरू करने, नए विचारों को विकसित करने और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दो दिवसीय ओपन बाजार-5.0 रहा। इसमें विद्यार्थियों ने अपने उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित कीं। इस दौरान उन्हें ग्राहकों से सीधे संवाद करने और बाजार की मांग को समझने का अवसर मिला। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप शुरू करने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आधुनिक तकनीक और बौद्धिक संपदा अधिकारों से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा और आईआईसी संयोजक डॉ. विक्रम सागर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्यमिता की बारीकियों से परिचित कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें