फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीजीसी-46 मेंउद्यमिता विकास कार्यक्रम, 110 छात्रों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीजीसी सेक्टर-46 में उद्योग निदेशालय और क्षेत्रीय उद्यमिता विकास केंद्र के सहयोग से दो दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में उद्यमशीलता कौशल विकसित करना और स्वरोजगार के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। महाविद्यालय की प्रधानाचार्य प्रो. निशा अग्रवाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर विद्यार्थियों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। पहले दिन एसबीआई के पूर्व अधिकारी जितेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और मुद्रा ऋण जैसी योजनाओं की जानकारी दी। दूसरे दिन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता परमजीत सिंह ने उद्यम मूल्यांकन और परियोजना रिपोर्ट तैयार करने पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में 110 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें