फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-49सी में रहने वाली एक महिला ने चार युवकों पर जबरन घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता कलावती देवी के अनुसार वीरवार रात करीब 9 बजे वह घर पर अकेली थीं। इसी बीच चार युवक अंदर घुस आए और गाली-गलौच करते हुए धमकाने लगे। महिला ने बताया कि आरोपियों में सुनील और अनिल शामिल हैं। इन दोनों को वह पहले से जानती हैं। महिला का कहना है कि युवकों ने दबाव डाला कि अगर उसने उनके परिचित संतोष से नहीं मिलवाया तो गंभीर नुकसान होगा। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, पीड़िता और उसके परिवार ने सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें