फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीएम विंडो में शिकायत निपटान के लिए नए सिरे से होगी प्रबुद्ध नागरिकों की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिए निर्देश, एक सप्ताह में प्रक्रिया के पूरी होने की संभावना
विज्ञापन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीएम विंडो में शिकायत निपटान प्रक्रिया के संबंध में सभी प्रबुद्ध नागरिकों की नियुक्ति की प्रक्रिया को नये सिरे से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। एक सप्ताह में इस प्रक्रिया के पूरी होने की संभावना है। मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त निर्देशों के दृष्टिगत 23 अक्तूबर से सभी प्रबुद्ध नागरिकों की नियुक्ति को रद्द किया जाता है। सभी प्रबुद्ध नागरिकों को निर्देश दिए जाते हैं कि वे आज से अपने सामान्य कर्तव्यों की अनुपालना को अमल में न लाएं। दयाल ने बताया कि सीएम विंडो पर शिकायतों के निपटान से संबंधित कार्रवाई रिपोर्ट पर प्रबुद्ध नागरिकों की ओर से हस्ताक्षर कराने की आवश्यक औपचारिकता अगले आदेश तक स्थगित कर दी है। कार्रवाई रिपोर्ट की समय सीमा को तदनुसार संशोधित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें