चंडीगढ़। नगर निगम के इंफोर्समेंट विंग ने शनिवार को अलग-अलग जगह चेकिंग कर 89 चालान काटे। सामान भी जब्त किया। टीम ने सबसे ज्यादा चालान सेक्टर 15, 11, 7, 8 व 9 में किए गए। ज्वाइंट कमिश्नर सौरभ अरोड़ा के निर्देश पर निगम की इंफोर्समेंट विंग टीम शहर में लगातार अभियान चला रही है। इंफोर्समेंट विंग ने इंस्पेक्टर सुनील दत्त व डीपी सिंह के नेतृत्व में सेक्टर-41, 30, 42, 35, 34 फर्नीचर मार्केट, इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 व 2 व अन्य मार्केट में चेकिंग की। सड़क किनारे रेहड़ी फड़ी लगाने वाले लोगों का भी टीम ने चालान किया।