फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को अपना वोट बनवाने के लिए करें प्रोत्साहित : बराड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्य निर्वाचन अधिकारी और गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़ ने बुधवार को राजनीतिक दलों के साथ की बैठक की। 10 अप्रैल तक नई मतदाता सूची तैयार की जाएगी। मंदीप सिंह बराड़ ने कहा कि पहली बार के मतदाताओं को अपना वोट बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ताकि वे भविष्य में अपने उम्मीदवार को चुनने के अपने अधिकार का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनता से चुनाव संबंधी किसी भी प्रश्न के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 का लाभ उठाने की भी अपील की। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट www.ceochandigarh.gov.in और www.eci.gov.in पर जाकर नवीनतम अपडेट और अधिसूचनाओं से अवगत रहें।
राजनीतिक दलों ने बताया कि वे अप्रैल के अंत तक सभी मतदान केंद्रों पर बीएलए नियुक्त कर देंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 8 अप्रैल को किया गया। 10 अप्रैल तक चंडीगढ़ की वेबसाइट यानी ceochandigarh.gov.in पर उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता अपने मतदाता विवरण को अपडेट करने के लिए मतदाता हेल्पलाइन पोर्टल और सक्षम एप (दिव्यांग व्यक्तियों के लिए) का उपयोग कर सकते हैं, जिसमें पता परिवर्तन और अन्य आवश्यक सुधार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें