फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका की तर्ज पर हरियाणा में बनेगा रोजगार रजिस्टर, नौकरी-पेशा व बेरोजगारों का मेंटेन होगा डाटा

Mon, 12 Aug 2019 05:18 AM IST
देव कश्यप यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा की मनोहर लाल सरकार जल्द ही अमेरिका की तर्ज पर रोजगार रजिस्टर तैयार करेगी। रोजाना नौकरी-पेशा, बेरोजगारों, सक्षम और नौकरी पाने वालों का हिसाब रखा जाएगा। कितने रोजगार नए दिए, कितने बेरोजगार बढ़े, कितने कम हुए, कितने युवाओं को सरकारी या प्राइवेट नौकरी एक दिन में मिली, रोजगार रजिस्टर में उसका पूरा डाटा मेंटेन किया जाएगा। योग्यता के आधार पर बेरोजगारों का वर्गीकरण होगा, उसी आधार पर सरकारी नौकरियां भी निकाली जाएंगी। जिस श्रेणी में ज्यादा पद खाली पड़े हैं, उनमें योग्यता के आधार पर अधिक से अधिक नौकरियां देने की कोशिश सरकार करेगी।

विज्ञापन


ऐसा अभी देश के किसी राज्य में नहीं हो रहा है। हरियाणा यह पहल करने वाला पहला राज्य होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल चाहते हैं कि रोजगार रजिस्टर का सिस्टम जल्दी से जल्दी चलन में आए। इसके लिए उन्होंने उच्च अधिकारियों के साथ मंत्रणा भी शुरू कर दी है। सरकार रोजगार रजिस्टर को हाल ही में शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना परिवार पहचान पत्र से जोड़ेगी। जिससे रोजाना डाटा एकत्रीकरण आसान होगा। प्रदेश में फरवरी 2019 तक 6 लाख 18 हजार 565 पंजीकृत बेरोजगार हैं, जबकि अपंजीकृत बेरोजगारों का आंकड़ा इससे कई गुणा है। 

भिवानी जिले में सबसे अधिक पंजीकृत बेरोजगार 
भिवानी जिले में सबसे अधिक 57685 पंजीकृत बेरोजगार हैं। बाकि जिलों जींद में 53553, हिसार में 49700, करनाल में 46382, यमुनानगर में 41376, सोनीपत में 39478, रोहतक में 34242, झज्जर में 30617, कुरुक्षेत्र में 30260, फरीदाबाद में 29930, सिरसा में 28837, कैथल में 28344, पानीपत में 27865, अंबाला में 25888, फतेहाबाद में 22856, नारनौल में 22695, रेवाड़ी में 19125, गुरुग्राम में 10166, नूंह में 9997, पंचकूला में 9569 पंजीकृत बेरोजगार हैं। जबकि, 85152 युवाओं को प्रदेश सरकार बेरोजगारी भत्ता दे रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के एजेंडे में सबसे ऊपर पंजीकृत बेरोजगार हैं, जिन्हें रोजगार कार्यालयों के माध्यम से सरकारी व गैर सरकारी नौकरियों में पात्रता अनुसार ऐडजस्ट करना है। चूंकि, हाल ही में बेरोजगारी को लेकर आए सर्वे में हरियाणा की स्थिति भी काफी खराब दिखाई गई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पांच साल में दी लगभग एक लाख सरकारी नौकरियां

मनोहर लाल सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में अब तक लगभग एक लाख सरकारी नौकरियां युवाओं को दी हैं। इनमें सबसे बड़ी भर्ती ग्रुप-डी की रही है। इसके माध्यम से 18 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार दिया गया। वर्तमान में लगभग बीस हजार पद भरने की प्रक्रिया चल रही है।

रोजगार रजिस्टर से आएगी पारदर्शिता : मनोहर
सीएम मनोहर लाल का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश सरकार रोजगार का रोजाना हिसाब रखेगी। अभी अमेरिका में प्रतिदिन ऐसा हो रहा है। देश में हरियाणा ऐसी प्रणाली शुरू करने वाला पहला राज्य बनेगा। वर्तमान सरकार ने अपने कार्यकाल में युवाओं को सबसे अधिक रोजगार दिया है। आने वाले समय में रोजगार देने की रफ्तार और तेज करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें