फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

Fri, 29 Nov 2013 12:22 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने राज्य के गैर संशोधित वेतन स्केलों के तहत वेतन और पेंशन ले रहे कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते में 15 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की है।
विज्ञापन


एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गैर संशोधित वेतन स्केलों में वेतन और पेंशन लेने वालों को एक जनवरी 2013 से मिलने वाला महंगाई भत्ता 151 से 15 फीसदी बढ़ाकर 166 फीसदी कर दिया गया है।

सरकार ने इसकी किस्त  एक जुलाई, 2013 से देने की मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि इस बढ़ी हुई दर पर मिलने वाला महंगाई भत्ता का एक नवंबर 2013 से वेतन और पेंशन के साथ नकद भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


जुलाई से अक्तूबर तक के बकाए की रकम नकद दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ते का जनवरी से जून तक का बकाया देने के बारे में फैसला बाद में किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें