फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वेतन न मिलने के विरोध में कर्मचारी 28 को करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इलेक्ट्रिकल वर्कमैन यूनियन की वर्किंग कमेटी के पदाधिकारियों ने चेयरमैन वरिंदर बिष्ट की अध्यक्षता में रविवार को सेक्टर-25 में बैठक की। इसमें फैसला लिया गया कि अगर आउटसोर्स कर्मचारियों के तीन महीने से रुके हुए वेतन एवं एरियर का जल्द भुगतान नहीं किया गया तो बिजलीकर्मी 28 अगस्त को प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सदस्यों ने डिफाल्टर एजेंसी अमन सिक्योरिटी को दोबारा ठेके देने के निर्णय का विरोध किया और ठेका रद्द करने की मांग की। यूनियन के प्रधान किशोरी लाल ने बताया कि वेतन भुगतान के साथ ही जेबी सिक्योरिटी और अन्य ठेकेदारों की ओर से वेतन से काटे गए पैसे कर्मचारियों को वापस नहीं किए गए हैं व पदोन्नति कोटे की पोस्ट भरने की प्रक्रिया भी धीमी है। इन मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर कोआर्डिनेशन कमेटी के महासचिव राकेश कुमार, प्रधान अवतार सिंह, यशपाल शर्मा, सुखविंदर सिंह, जसपाल चौधरी, नरेश कुमार, भरत सिंह, अजय कुमार, सुनील मलिक बलविंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें