फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कर्मचारियों ने 2 महीने से वेतन न मिलने पर भूख हड़ताल की शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-32 के वॉटर वर्क्स में मंगलवार को सीवर कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। यह हड़ताल वेतन न मिलने के विरोध में शुरू की है। कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। पहले दिन आठ वर्करों का जत्था राहुल की अगुवाई में भूख हड़ताल पर बैठा। यूनियन के प्रधान सुरेश कुमार ने फूलों के हार डाल कर वर्करों को भूख हड़ताल पर बैठाया। कर्मचारियों को कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह और महासचिव राकेश कुमार ने संबोधित किया। कहा कि दो महीने का वेतन न मिलने के कारण वर्करों को घर चलाना मुश्किल हो गया है। सीवर वर्करों का काम बहुत कठिन है। कर्मचारी नेताओं न कहा कि जब तक वेतन का भुगतान नहीं होता तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। जरूरत पड़ी तो नगर निगम कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन होगा। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजिंदर कुमार, यूनियन के अध्यक्ष सुरेश कुमार तथा महासचिव नरेश कुमार इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें