फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नहरों में नहाने वालों की निगरानी के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नहरों में नहाने वालों की निगरानी के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगी
विज्ञापन

सिंचाई विभाग सख्त : डूबने की घटनाओं के चलते उठाया कदम
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में गर्मी बढ़ती जा रही है। गर्मी में ठंडक के लिए राहगीर नहरों में डुबकी लगा रहे हैं। इसको लेकर सिंचाई विभाग ने नहरों में नहाने पर कड़ा संज्ञान लिया है। सिंचाई विभाग की ओर से कर्मचारियों को निगरानी रखने के निर्देश जारी किए है। इसके साथ ही यह भी हिदायत जारी की है कि नहरों में नहाना दंडनीय अपराध और पांव फिसलने व पानी का बहाव ज्यादा होने से डूबने की घटनाएं भी घटित हो रही हैं। लिहाजा सिंचाई विभाग के कर्मचारी नहरों पर निगरानी रखेंगे। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता लिफ्ट कैनाल यूनिट बिजेंद्र सिंह नारा ने बताया कि सिंचाई विभाग, हरियाणा के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के लगातार प्रयासों से नहरों में पानी चल रहा है। गर्मी के मौसम में चेतावनी बोर्ड और हिदायतों को दरकिनार करके युवा नहा रहे हैं, जिससे आए दिन घटनाएं घटित हो रही हैं। कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि नहरों में नहाने वालों को तुरंत रोका जाए ताकि किसी भी होने वाली अनहोनी को रोका जा सके। इसके लिए चेतावनी बोर्ड लगाए जाने के साथ-साथ बेलदारों को भी जिम्मेदारी दी जाए। इस समय जवाहर लाल नेहरू कैनाल में 3200 क्यूसिक पानी चल रहा है। सिंचाई विभाग का मुख्य उद्देश्य 900 तालाबों और 300 टैंक में पानी भरना है ताकि चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले में पानी की कमी ना हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें