फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Old Pension Scheme: पंजाब में पुरानी पेंशन योजना बहाल, अब हरियाणा में कर्मचारी संगठनों ने उठाई मांग

Sat, 22 Oct 2022 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान जरनैल सिंह सांगवान व महासचिव रामकिशन ने कहा कि 2014 में भाजपा ने विधानसभा चुनाव के समय अपने गीता के समान कहे जाने वाले घोषणा पत्र में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पंजाब के समान पेंशन व फैमिली पेंशन देने का वादा किया था लेकिन सरकार बनते ही भाजपा अपने वादे से मुकर गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में पुरानी पेंशन योजना बहाली के बाद हरियाणा में यह मुद्दा गरमा गया है। कर्मचारी संघों ने एक सुर में कहा कि प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए। इस मांग को लेकर पहले भी सर्व कर्मचारी संघ समेत अन्य कर्मचारी संगठन कई बार आंदोलन कर चुके हैं। हरियाणा में एक लाख से अधिक कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना के दायरे में आते हैं।

विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रधान सुभाष लांबा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर पुरानी स्कीम बहाल करने की मांग की है। संघ ने कहा कि पंजाब की तर्ज पर पेंशनर्स की बेसिक पेंशन में बढ़ोतरी की जाए। हरियाणा में 80 साल की आयु होने पर पेंशनर्स की बेसिक पेंशन में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है। 

पंजाब में 65 साल आयु होने पर 5 प्रतिशत, 70 पर 10 प्रतिशत, 75 पर 15 और 80 साल आयु होने पर 20 प्रतिशत बेसिक पेंशन की बढ़ोतरी होती है। भाजपा ने 2014 के चुनाव घोषणा पत्र में पंजाब के समान वेतनमान व पेंशन का वादा किया था। इसको अभी तक पूरा नहीं किया है। तीन लाख से ज्यादा पेंशनर्स व फैमिली पेंशनर्स में सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ भारी आक्रोश। 
विज्ञापन


वहीं, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान जरनैल सिंह सांगवान व महासचिव रामकिशन ने कहा कि 2014 में भाजपा ने विधानसभा चुनाव के समय अपने गीता के समान कहे जाने वाले घोषणा पत्र में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पंजाब के समान पेंशन व फैमिली पेंशन देने का वादा किया था लेकिन सरकार बनते ही भाजपा अपने वादे से मुकर गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें