फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आदमपुर में जुटे हजारों कर्मचारी, पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग, काले कपड़े पहन निकाली रैली

Sun, 23 Oct 2022 02:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, आदमपुर (हरियाणा)

सार

कर्मचारियों ने सरकार को सीधी चेतावनी दी है कि यह तो एक ट्रेलर था। तीन जिलों के कर्मचारी आदमपुर में डटे हैं। अगर सरकार आज के प्रदर्शन को देख कर उनकी पेंशन बहाली की मांग को नहीं मानती है तो वह आगामी रणनीति बनाकर पूरे हरियाणा में बहुत बड़ा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
आदमपुर रैली में पहुंचे कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंशन बहाली संघर्ष समिति के बैनर तले रविवार को सर्व कर्मचारी संघ ने आदमपुर में विशाल प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ बिगुल बजा दिया। आलमपुर बाईपास से हजारों की संख्या में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ब्लॉक रोड एडिशनल मंडी होकर अनाज मंडी पहुंचे, जहां पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई के आवास पर जमकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके बाद कर्मचारी मेन बाजार से होते हुए क्रांति चौक पर प्रदर्शन किया और फिर रैली स्थल पर पहुंचे। 

विज्ञापन




वहां पर कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तब तक सरकार का विरोध जारी रहेगा और इस उपचुनाव में भी सरकार के खिलाफ वोट करने की अपील करेंगे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आज एक एमएलए व सांसद बनते ही उसकी पेंशन शुरू हो जाती है तो पुराने कर्मचारियों की क्यों नहीं। उन्होंने सरकार को सीधी चेतावनी दी है कि यह तो एक ट्रेलर था। तीन जिलों के कर्मचारी आदमपुर में डटे हैं। अगर सरकार आज के प्रदर्शन को देखते हुए उनकी पेंशन बहाली की मांग को नहीं मानती है तो वह आगामी रणनीति बनाकर पूरे हरियाणा में बहुत बड़ा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा सांसद बोले- सरकार समाधान निकालने को तत्पर 
पुरानी पेंशन नीति बहाली के मामले पर भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा है कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन समेत तमाम मुद्दों पर सरकार बातचीत करने व मुद्दों का समाधान निकालने को तत्पर है। मगर उपचुनाव के समय प्रदर्शन करके ऐसे मसलों को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। वह रविवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


अभय बोले- हुड्डा ने लागू की थी नई पेंशन स्कीम
इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा की केंद्र की सरकार ने वर्ष 2003 में पुरानी पेंशन को खत्म कर नई पेंशन योजना लागू कर दी थी। तब भी चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने मुख्यमंत्री रहते केंद्र की भाजपा सरकार के इस फैसले को लागू नहीं किया था। भूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस की सरकार बनने के बाद वर्ष 2006 में पुरानी पेंशन स्कीम को खत्म कर नई पेंशन स्कीम लागू की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें