फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रामलीला में राम वनवास का भावुक मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-49 में राम बरात, अहिल्या उद्धार और मंथरा-कैकेयी संवाद ने बांधा समां
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-49-बी स्थित सब्जी मंडी ग्राउंड में दिव्य रामायण युवा कला मंच की ओर से आयोजित रामलीला एवं दशहरा महोत्सव के चौथे दिन भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने अहिल्या उद्धार, राम बरात, कन्यादान, मंथरा-कैकेयी संवाद और राम वनवास के दृश्य प्रस्तुत किए। राम बरात में मंच की प्रबंधन कमेटी के सदस्य पारंपरिक पगड़ियां पहनकर शामिल हुए। अहिल्या उद्धार के प्रसंग में भगवान श्रीराम की करुणा और मर्यादा दिखाई गई, जबकि कन्यादान के दृश्य में भारतीय विवाह परंपराओं और पारिवारिक संस्कारों की झलक देखने को मिली। मंथरा-कैकेयी संवाद और राम वनवास के भावनात्मक मंचन ने दर्शकों को रामायण की घटनाओं से जोड़े रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें