फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एलाइट स्ट्राइकर्स ने लगातार दूसरी बार जीता पीयू टी-10 क्रिकेट खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के गैर-शिक्षण कर्मचारियों की प्रीमियर लीग टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के दूसरे संस्करण का खिताब एलाइट स्ट्राइकर्स ने लगातार दूसरी बार अपने नाम कर लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में एलाइट स्ट्राइकर्स ने सुपर ओवर में सिक्योरिटी टाइगर्स इलेवन को हराया।
विज्ञापन

17 जुलाई से 3 अगस्त तक चले इस टूर्नामेंट में 24 टीमों ने भाग लिया और कुल 31 मुकाबले खेले गए। समापन समारोह में डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. योगेश रावल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए। फाइनल में दोनों टीमों ने निर्धारित 10 ओवर में 70-70 रन बनाए, जिसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंचा। सिक्योरिटी टाइगर्स इलेवन ने सुपर ओवर में पांच रन का लक्ष्य दिया, जिसे एलाइट स्ट्राइकर्स ने बिना विकेट गंवाए दो गेंदों में हासिल कर लिया। नवीन खेरा को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्रो. रावल ने खिलाड़ियों के खेलभावना की सराहना करते हुए आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें