चंडीगढ़। स्वास्थ्य सचिव ने जीएमसीएच-32 में एमबीबीएस दाखिले के लिए राज्य के कोटे को लेकर योग्यता निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार उम्मीदवार की शहर के स्कूलों से दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं की परीक्षा पास होनी चाहिए। उम्मीदवार के माता-पिता पिछले 5 वर्षों से चंडीगढ़ के निवासी हो। इसके लिए डीसी दफ्तर से आवास प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। उम्मीदवार के अभिभावक केंद्र या राज्य सरकार के दप्तर में अपनी सेवाएं दे रहे हों और डिपुटेशन पर चंडीगढ़ में कार्यरत हो, वे भी राज्य कोटा के तहत आएंगे।