फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब में धान की सीधी बिजाई के लिए आठ घंटे मिलेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली मंत्री की तरफ से अधिकारियों को दिए गए आदेश, नियमों का होगा पालन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा सूबे में धान की सीधी बिजाई (डीएसआर) के लिए 20 से 31 मई तक 8 घंटे बिजली सप्लाई को यकीनी बनाया जाएगा। यह जानकारी पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि धान की सीधी बिजाई के लिए हर कृषि फीडर को वैकल्पिक दिन अनुसार 8 घंटे बिजली सप्लाई दी जाएगी। अंतरराष्ट्रीय सरहदी क्षेत्र ग्रुप (कंटीले तार के पार वाले फीडर) को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्विघ्न 8 घंटे बिजली सप्लाई दी जाएगी। डीएसआर क्षेत्रों को ग्रुपों में बांटा गया है और सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक 8 घंटे सप्लाई दी जाएगी। हालांकि कपास क्षेत्र के फीडरों को कपास की बिजाई के लिए रोजाना 8 घंटे बिजली सप्लाई मिलती रहेगी। राज्य सरकार भूजल को बचाने के लिए किसानों को धान की सीधी बिजाई के लिए उत्साहित कर रही है। स्कीम के तहत जहां राज्य सरकार सीधी बिजाई करने वाले किसानों को 1500 रुपये प्रति एकड़ सम्मान राशि के तौर पर दे रही है, वहीं निर्विघ्न 8 घंटे बिजली सप्लाई भी यकीनी बना रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें