चंडीगढ़। यूटी पावरमैन यूनियन चंडीगढ़ की कार्यकारिणी की बैठक सेक्टर 18 में हुई। इसकी अध्यक्षता यूनियन के प्रधान अमरीक सिंह ने की।
यूनियन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि हमारी बात नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने कहा कि सीपीडीएल मैनेजमेंट के अड़ियल और नकारात्मक रवैया के खिलाफ सोमवार 23 जून से सभी सब डिविजनों में लड़ीवार रैलियां की जाएंगी। 24 जून को विशाल कन्वेंशन होगा। 4 जुलाई को सेक्टर-34 के सीपीडीएल कार्यालय के सामने विशाल धरना व रोष प्रदर्शन होगा। इसके बाद 9 जुलाई को मुकम्मल हड़ताल होगी। बैठक में कहा गया कि प्रशासन ने 90 प्रतिशत से भी अधिक अधिकारी और उनके चहेतों को विभाग में एडजस्ट किया गया और बाकी के सभी कर्मचारियों को कंपनी में भेज दिया। अब न सरकार सुन रही है न कंपनी सुन रही है। इसकी जांच जरूरी है।