मेंटेनेंस वर्क के कारण वीरवार को शहर में बिजली कट लगेगा। यह कट सेक्टर-19 डी में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेगा।
वहीं सेक्टर -41 के कुछ हिस्सों के साथ गांव बुटरेला में यह कट 10 से 5 बजे तक रहेगा। वहीं मनीमाजरा में एमएचसी, डुप्लेक्स हाउसेस, टेलीफोन एक्सचेंज, वाटर वर्क्स, डीसीएम स्कूल, ठाकुरद्वारा, गोविंदपुरा, मोहल्ला जट्टनवाला में यह कट 11 से 5 बजे तक रहेगा। यह जानकारी बिजली विभाग की ओर से दी गई है।
शनिवार को लगेगा पावर कट
उधर मोहाली में बिजली विभाग ने सेक्टर-71 स्थित 66केवी सब स्टेशन की जरूरी मरम्मत का फैसला लिया है। रिपेयर का काम शनिवार को सुबह नौ बजे से दोपहर एक एक बजे तक चलेगा।
ऐसे में वहां से चलने वाले 11 केवी के फीडर बंद रहेंगे। इस वजह से फेज-3बी1 और आसपास के इलाकों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विभाग ने लोगों से सहयोग देने की अपील की है।