शनिवार को एक साथ 32 सेक्टरों और कई गांव में बिजली कट रहेगा। जरूरी मेंटेनेंस के कारण सेक्टर-16, 17, 18, 19 और 22 के कुछ हिस्सों में साढ़े 8 से 3 बजे तक बिजली कट रहेगा।
सेक्टर-3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 39, 40, 42, 55, 56, एमईएस पंप हाउस और गांव पलसोरा केकुछ हिस्सों में साढ़े 9 से 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सेक्टर-19, 20, 27, 32, 33, 34, 44, 45, 46 और बुडै़ल के कुछ हिस्सों में 10 से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं आएगी।
इसके अलावा सेक्टर-23 में 10 से 2 बजे तक, सेक्टर-18, 19 में 10 से 3 बजे तक, सेक्टर-30, 31, डड्डूमाजरा गांव और कॉलोनी में 10 से 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
वहीं कला ग्राम, स्लीपर फैक्टरी, रेलवे कॉलोनी, सर्विस यार्ड, विकास नगर और रायपुरकलां में 10 से 5 बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी।