उपभोक्ताओं को शीघ्र, सरल और श्रेष्ठ सेवाएं देने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम राज्य के 36 शहरों के उपभोक्ताओं के पूरे रिकॉर्ड को भारत सरकार के रिस्ट्रक्चर्ड एक्सलरेटिड पावर डेवलपमेंट एंड रिफॉर्म्स प्रोग्राम के तहत कंप्यूटरीकृत करेगा।
निगमों के प्रवक्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी जिला मुख्यालयों और अन्य बड़े शहरों के उपभोक्ताओं के रिकॉर्ड को कंप्यूटरीकृत किया जाएगा।
इससे उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने, डुप्लीकेट बिल बनवाने और शिकायत दर्ज करने की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होगी।
इसके अतिरिक्त अन्य जानकारियां जैसे बिल की राशि, बिजली की दर और लोड शेडिंग आदि जानकारियां भी वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगी।