फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: समय पर घर घर पहुंचेंगे बिजली के बिल, डाउनलोड भी कर सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (सीपीडीएल) ने उपभोक्ताओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए बिजली बिलों की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। ट्रांजिशन फेज के दौरान कंपनी ने डोर-टू-डोर और डिजिटल दोनों माध्यमों से बिल वितरण की व्यवस्था को और मजबूत किया है ताकि किसी भी उपभोक्ता को असुविधा न हो। यदि किसी कारणवश किसी उपभोक्ता को समय पर बिल प्राप्त नहीं होता है या बिल की कॉपी की आवश्यकता होती है तो वे सीपीडीएल के आधिकारिक संचार चैनलों के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। कंपनी की टीम ऐसे अनुरोधों पर त्वरित कार्रवाई कर बिल उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा सुरक्षित और आसान भुगतान के लिए बिल जनरेट होते ही उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप पर आधिकारिक पेमेंट लिंक भेजे जा रहे हैं। उपभोक्ता किसी भी समय सीपीडीएल की आधिकारिक वेबसाइट से भी अपना बिजली बिल डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें