चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण को देखते हुए यूटी प्रशासन ने संपर्क केंद्रों को बंद कर दिया था, लेकिन कोरोना के केस कम होने पर अब सभी केंद्र खोल दिए गए हैं। ऐसे में बिजली विभाग ने निर्णय लिया है कि जिन लोगों के बिजली के बिल के ड्यू डेट चार मई से संपर्क केंद्र के खुलने के बीच तक है, वह बिना लेट फीस के तीन जून तक अपने बिल का भुगतान कर सकेंगे।