चंडीगढ़। कोरोना के चलते यूटी प्रशासन ने पिछले कई हफ्तों से ई-संपर्क सेंटर को बंद रखा है। अभी तक यह तय नहीं है कि सभी संपर्क केंद्र कब तक बंद रहेंगे। प्रशासन के बिजली विभाग ने निर्णय लिया है कि जिन लोगों के बिजली बिल की देय तिथि चार मई से ई-संपर्क केंद्र के खुलने के बीच होगी, वह संपर्क केंद्र के खुलने के एक हफ्ते बाद तक बिल जमा करा सकेंगे। प्रशासन की तरफ से ऐसे लोगों से लेट फीस नहीं ली जाएगी।