फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब के पांच नगर निगमों में इस माह चुनाव संभव नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक वार्डबंदी का काम नहीं हुआ पूरा, निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन का समय बढ़ाया
विज्ञापन

अब 21 नवंबर को होगा मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के पांच नगर निगमों के चुनाव इस महीने संभव नहीं हैं, क्योंकि निगमों में अब तक वार्डबंदी का काम पूरा नहीं हो सका है। यह काम अपने आखिरी चरण में है। इसी बीच राज्य चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन की तिथि बढ़ा दी है। अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला के जिला निर्वाचन अधिकारियों को पत्र लिखकर वोटर सूचियों के संशोधन से जुड़ा काम अब 21 नवंबर तक पूरा के आदेश दिए गए हैं। ऐसे में साफ है कि इसके बाद ही निकाय चुनाव का बिगुल बजेगा। उम्मीद है कि दिसंबर अंत या जनवरी में लोहड़ी के आसपास के दिनों में चुनाव हो सकते हैं। जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार की तरफ से अमृतसर, फगवाड़ा, जालंधर, लुधियाना और पटियाला में नगर निगम पहले 15 नवंबर तक करवाने की योजना थी। इसके लिए निगमों की वार्डबंदी से लेकर अन्य काम शुरू कर दिए थे। इस बीच कुछ नगर निगमों की तरफ से बताया गया कि वार्डबंदी के काम में समय लगेगा। क्योंकि लाेगों की ओर से दिए दावे और आपत्तियों की संख्या अधिक है। इसके अलावा सरकार भी पिछली गलतियों से सबक लेते हुए कोई ऐसा कोई कदम उठाने के पक्ष में नहीं है, जिससे बाद में परेशानी उठानी पड़ी। ऐसे में निकाय विभाग की तरफ से इस बारे में निर्वाचन अधिकारी को सूचित किया गया। इसके बाद राज्य चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों के दावे व एतराज सात नवंबर तक देने के आदेश दिए हैं। जबकि दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 17 नवंबर तक और मतदाता सूचियों का प्रकाशन 21 नवंबर तक संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें