फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की बार एसोसिएशनों के चुनाव 11 सितंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की बार एसोसिएशनों के वार्षिक चुनाव 11 सितंबर 2026 को होंगे। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की उप-समिति ने 10 जून को यह चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। 5 अप्रैल 2026 को घोषित पूर्व चुनाव कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। इसे 10 अप्रैल 2026 को वापस लिया गया था। बीसीआई ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित नियमों के विपरीत कराए गए चुनाव मान्य नहीं होंगे। ऐसे चुनाव शून्य घोषित किए जाएंगे। सभी बार एसोसिएशनों में चुनाव एक ही दिन होंगे। इससे प्रक्रिया में पारदर्शिता और एकरूपता बनी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट के 16 जनवरी 2026 के निर्देशों का पालन होगा। पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों में 30 फीसदी महिला वकीलों की भागीदारी अनिवार्य की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें