इसके अलावा, 5 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जिनमें श्री शीतला माता देवी चिकित्सा महाविद्यालय, गुरुग्राम, ए.बी.डी, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी में सड़क तंत्र के निर्माण, मेगा फूड पार्क, आईएमटी रोहतक, समेकित कमांड एवं नियंत्रण केंद्र, करनाल, पुलिस परिसर भोंडसी में 576 आवास निर्माण शामिल हैं।
पानी के लिए रखे जाएंगे घड़े
कार्यक्रम स्थल पर लगभग 150 शौचालय की व्यवस्था की जायेगी और पेयजल भी उपलब्ध होगा। एक नई पहल करते हुए कार्यक्रम में पीने के पानी के लिए जगह-जगह पर घड़ों की व्यवस्था की गई है, ताकि प्लास्टिक के प्रयोग को कम किया जा सके। इसके अलावा, पार्किंग स्थलों की भी समुचित व्यवस्था की गई है, जिनमें लगभग 15 हजार वाहनों की पार्किंग की जा सकेगी।
बैठक में बताया गया कि सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा, हर स्थान पर पुलिस बल मौजूद होगा। मीडिया कर्मियों की सुविधा के लिए मीडिया सेंटर की भी स्थापना की गई है, जिसमें 85 कंप्यूटर लगाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर 25 एंबुलेंस और 25 अग्निशमन वाहनों की भी व्यवस्था की गई है।