मौजूदा सरकार ने ईडी और सीबीआई पीछे लगाई
आजाद ने कहा कि भाजपा पूरी तरह से टेलीविजन की सरकार है और यदि दिन भर भाजपा सरकारों की खबरें न आए तो उन्हें अच्छा नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में नेताओं के पीछे ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियां लगाई जाती हैं, लेकिन भाजपा को यह नहीं पता कि हमारे बुजुर्गों ने देश के लिए कितनी कुर्बानी दी हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही हर किसी को इंसाफ मिलेगा।
अनुच्छेद 370 पर फंसी सैलजा
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सवाल पर कुमारी सैलजा सटीक जवाब नहीं दे पाई। सैलजा ने कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी का स्टैंड बिल्कुल अलग है और पार्टी के सभी नेताओं का उसका पालन करना चाहिए। हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायकों द्वारा 370 का समर्थन करने के सवाल पर सैलजा ने कहा कि विधायकों को पार्टी के स्टैंड की जानकारी नहीं थी, इसी वजह से उन्होंने समर्थन किया। मसलन सैलजा ने साफ कर दिया कि कांग्रेस किसी भी तरह से 370 हटाने का समर्थन नहीं करती है।