फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाम नबी बोले-हुड्डा की यह अंतिम पारी, आगे सैलजा और दीपेंद्र जैसे नेताओं का दौर

Sun, 08 Sep 2019 12:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • हुड्डा की अगुवाई में हरियाणा में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस।
  • गुलाम नबी आजाद ने इशारों के जरिए किया हुड्डा को आगे।
  • कहा-कांग्रेस की लड़ाई क्षेत्रीय दलों की बजाए सीधे भाजपा से।
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए जोर लगाओ तो सत्ता आ जाएगी। उन्होंने कहा कि हुड्डा की यह अंतिम पारी है आगे का दौर सैलजा और दीपेंद्र हुड्डा जैसे नेताओं का है। आजाद के इशारों से स्पष्ट है कि कांग्रेस हुड्डा की अगुवाई में हरियाणा चुनाव में उतरेगी।

विज्ञापन


आजाद ने कहा कि हमारी लड़ाई क्षेत्रीय दलों के बजाय भाजपा से है और कांग्रेस में हुए बदलाव से जनता में आस जागी है। आजाद ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा दोनों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सानिध्य में काम किया है और वह इनके कार्यों को बखूबी जानती हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा कांग्रेस में इस बदलाव के बाद प्रदेश की आम जनता में खुशी की लहर है और समाज का हर वर्ग इस बार भाजपा को उखाड़ने का मन चुका है।

भाजपा लोगों को तोड़ कर राजनीति करती है
आजाद ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में चुनाव लड़ने के अलग-अलग मापदंड हैं। कांग्रेस का मकसद जहां महात्मा गांधी, सरदार पटेल और बाबा भीमराव आंबेडकर के आदर्शों पर चलकर राजनीति करना है तो वहीं भाजपा लोगों को तोड़कर चुनाव जीतने का काम करती है। कांग्रेस बिना भेदभाव के सभी जातियों को साथ लेकर चलती है तो भाजपा विरोधियों को जेल में डालकर और धर्म के नाम पर सरकार बनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा सरकार ने ईडी और सीबीआई पीछे लगाई
आजाद ने कहा कि भाजपा पूरी तरह से टेलीविजन की सरकार है और यदि दिन भर भाजपा सरकारों की खबरें न आए तो उन्हें अच्छा नहीं लगता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में नेताओं के पीछे ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियां लगाई जाती हैं, लेकिन भाजपा को यह नहीं पता कि हमारे बुजुर्गों ने देश के लिए कितनी कुर्बानी दी हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही हर किसी को इंसाफ मिलेगा।

अनुच्छेद 370 पर फंसी सैलजा
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सवाल पर कुमारी सैलजा सटीक जवाब नहीं दे पाई। सैलजा ने कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी का स्टैंड बिल्कुल अलग है और पार्टी के सभी नेताओं का उसका पालन करना चाहिए। हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायकों द्वारा 370 का समर्थन करने के सवाल पर सैलजा ने कहा कि विधायकों को पार्टी के स्टैंड की जानकारी नहीं थी, इसी वजह से उन्होंने समर्थन किया। मसलन सैलजा ने साफ कर दिया कि कांग्रेस किसी भी तरह से 370 हटाने का समर्थन नहीं करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें