फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला की चुनावी रैली में सीएम हुड्डा की ललकार

Wed, 01 Oct 2014 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सेक्टर-16 के अग्रवाल भवन में आयोजित जनसभा के दौरान पंचकूला से प्रत्याशी डीके बंसल और कालका प्रत्याशी मनवीर कौर गिल के लिए समर्थन मांगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंचकूला के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी गई, लेकिन अब भी कुछ काम बाकी है। इसे तब पूरा किया जा सकता है, जब पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से डीके बंसल को जीत मिलेगी।

हुड्डा ने कहा कि विधायक बंसल अक्सर उनके पास पंचकूला की समस्याओं को लेकर पहुंचते थे और उनके संघर्ष की बदौलत इसका समाधान भी हुआ। इसी तरह उन्होंने मनवीर कौर गिल के लिए भी समर्थन मांगा।
विज्ञापन
Trending Videos

सीएम को सिरोपा और तलवार भेंट किए

कार्यक्रम के दौरान नाडा साहिब गुरुद्वारे की ओर से सरदार रत्न सिंह एवं अन्य जत्थेदारों ने मुख्यमंत्री को सिरोपा व तलवार भेंटकर हरियाणा में अलग एचएसजीपीसी बनाने पर आभार व्यक्त किया।

जत्थेदार रतन सिंह ने मुख्यमंत्री को समर्थन का आश्वासन भी दिलाया। इस दौरान सीएम ने कार्यकर्ताओं में भी जोश भरा।

इस मौके पर पार्षद ओमवती पुनिया, कांग्रेस नेता प्रताप मलिक, राकेश छाबड़ा, सुभाष सचदेवा, अशोक सूद, चांदवीर हुड्डा, सतनाम सिंह चट्ठा, रंजीता मेहता, कपिल अरोड़ा, प्रदीप सिंह बबलू, मनवीर कौर गिल, सरपंच संतराम बतौड़, रजनीश शर्मा, धर्मपाल राणा, कंवरपाल राणा, भूम्भल राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक रामकुमार चौधरी भी पहुंचे कार्यक्रम में

रेड बिशप में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस की ओर से घोषणा पत्र जारी करने के दौरान ज्योति हत्याकांड में बरी हो चुके हिमाचल के दून क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी भी शामिल हुए।

हाल तक लगातार सुर्खियों में बने रहे विधायक चौधरी बरी होने के बाद पंचकूला में पहली बार किसी समारोह में देखे गए। इस दौरान उन्होंने कई नेताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अभी विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां हैं। इसलिए अन्य बातों को भूल जाएं तो अच्छा है।

वह करीब सवा घंटे तक इस कार्यक्रम में बैठे रहे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर, हरियाणा प्रभारी शकील अहमद, नवीन जिंदल, रामप्रकाश भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें