फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में एग्जीक्यूटिव डीआर का चुनाव और शपथ समारोह 13 को

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में 13 सितंबर को पीयू छात्रसंघ के पांच एग्जीक्यूटिव डीआर के लिए चुनाव प्रक्रिया करवाई जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 11 बजे भौतिकी विभाग के ऑडिटोरियम में करवाई जाएगी। इसमें विभिन्न विभागों के चयनित 126 डीआर एग्जीक्यूटिव काउंसिल के पांच पदाधिकारों का चुनाव करेंगे। वहीं 13 सितंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद ही छात्रसंघ एग्जीक्यूटिव डीआर और छात्रसंघ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करवाया जाएगा।
विज्ञापन

पीयू में इस बार नामांकन वापस लेने के बाद 40 विभागों के 58 विभागीय प्रतिनिधि (डीआर) निर्विरोध ही चुन लिए गए थे। वहीं अन्य 29 विभागों में 68 विभागीय प्रतिनिधि चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए हैं। पीयू में हर विभाग के ये चयनित डीआर ही एग्जीक्यूटिव डीआर के लिए चुनाव लड़ने के लिए इच्छा जाहिर करेंगे। इसमें एग्जीक्यूटिव डीआर के सिर्फ पांच पद हैं। इन पदों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए मतदान सभी विभागों के डीआर से साथ चुने गए छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव कर सकते हैं। सभी विभागों को चुने गए डीआर की सूची 11 सितंबर तक डीएसडब्ल्यू दफ्तर को भेजनी होगी। डीएसडब्ल्यू अंतिम मंजूरी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें