फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बुजुर्ग रहें बेफिक्र... अब नहीं सताएगा अकेलेपन का डर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीनियर सिटीजंस के अकेलेपन को दूर करने और उनकी मदद के लिए चंडीगढ़ सीनियर सिटीजंस एसोसिएशन नए साल में पहल करने जा रही है। इसके तहत एसोसिएशन के शहर के 12 चैप्टर के प्रमुखों को एक साथ जोड़ा जाएगा। वह अपने-अपने एरिया में रहने वाले सीनियर सिटीजंस का हाल जानने और उनकी तकलीफों का समाधान करने की कोशिश में जुटेंगे। इसके साथ एसोसिएशन की मदद श्रवविणका ग्रुप भी करेगा। इस ग्रुप में स्कूल और कॉलेजों से छात्रों को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ सीनियर सिटीजंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सतनाम सिंह ने बताया कि शहर में काफी संख्या में सीनियर सिटीजंस रहते हैं। इनमें कइयों के परिवार के बच्चे बाहर रहते हैं और उनके माता-पिता शहर में अकेले ही अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं। इनके लिए शहर के सभी चैप्टर के लोगों को सतर्क किया जा रहा है।
जल्द तैयार की जाएगी लिस्ट
सतनाम सिंह ने कहा कि उनकी एसोसिएशन की टीम पहले शहर में रहने वाले उन सीनियर सिटीजंस की लिस्ट तैयार करेगा जोकि अपने बच्चों के बिना अकेले रहते हैं और उन्हें अकेले बाहर आने आने में तकलीफ होती है। इन लोगों से संपर्क साधकर पूछा जाएगा कि क्या आपको मदद की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें