फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बुजुर्ग से 22 लाख की ठगी, साढ़े तीन माह बाद मामला दर्ज

Mon, 20 Jan 2025 10:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। ठगों ने बुजुर्ग से निवेश के नाम पर खाते से 22 लाख रुपये उड़ा लिए। आरोपियों ने फोन कर बुजुर्ग को मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया और बातों में फंसा कर खाता खाली कर दिया। पुलिस ने केरल और मध्य प्रदेश के बदमाशों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के पॉश एरिया डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले बुजुर्ग महिंदर सिंह द्वारा यह शिकायत कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों को दी गई। इसकी जांच एंटी फ्रॉड विंग को मार्क हुई थी। उन्होंने जांच के बाद यह मामला बारादरी थाने में दर्ज करवाया। बुजुर्ग ने महिंदर सिंह ने कहा - बीते साल सितंबर माह में उनके साथ यह ठगी हुई थी। उन्हें 26 सितंबर को एक फोन आया था। इसमें उसने अपने आप को बड़ा अधिकारी बताया। पीड़ित को बातों में लेकर आरोपी ने कहा-निवेश करने पर उन्हें मोटा मुनाफा भी होगा। अपनी बातों में लेकर आरोपियों ने पीड़ित से ठगी कर ली और खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लिए। जब ठगी का पता चला तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच में आरोपियों का नाम केरल के रहने वाले विवेक और मध्य प्रदेश के रहने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें