फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सांड़ के हमले से घायल बुजुर्ग की हालत नाजुक, पीजीआई में उपचार जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मौली गांव में सांड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल 62 वर्षीय रामदेव यादव की हालत चिंताजनक बनी हुई है और वे अभी भी बेहोशी की हालत में हैं। उन्हें पंचकूला के सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


नगर निगम की टीम ने सांड़ को पकड़ लिया है। ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए अन्य आवारा पशुओं को भी जल्द पकड़ने की मांग की। मौली गांव के पूर्व सरपंच ठाकुर करतार सिंह और ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान हरभजन सिंह ने नियमित अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से आवारा पशुओं की समस्या है, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान नियमित रूप से चलाने और समस्या का स्थायी समाधान करने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें