चंडीगढ़। महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार एलांते मॉल के कार्यकारी निदेशक अनिल मल्होत्रा को सोमवार को जिला अदालत ने जमानत दे दी।
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि जब वह एलांते मॉल जाती थीं तो अनिल मल्होत्रा उनका पीछा करते थे। अक्सर उनका रास्ता रोककर छेड़छाड़ करते थे। इससे वह बहुत परेशान थीं। आरोपी की इन हरकतों के बारे में पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुलिस ने अनिल मल्होत्रा को बीते चार अप्रैल की रात को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।