फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एलांते मॉल के कर्मचारी से मोबाइल और नकदी छिनी, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स के पास सड़क पर जा रहे एलांते मॉल के कर्मचारी से बाइक सवार तीन युवकों ने झपटमारी की। आरोपियों ने पीड़ित का मोबाइल और नकदी छीन ली। जबरन गूगल पे का पासवर्ड पूछ लिया। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मनीमाजरा के शांति नगर स्थित गली नंबर 8 निवासी 19 साल के लविश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 मई को वह 3 बजकर 20 मिनट पर वह एलांते मॉल से ड्यूटी खत्म कर घर वापस जा रहा था। वह सेक्टर-26 स्थित ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स लाइट पॉइंट से मनीमाजरा की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से बाइक सवार तीन युवक आए उसे पकड़ लिया। आरोपियों ने जबरन उसका मोबाइल और नकदी छीन ली। आरोपियों ने पीड़ित से मोबाइल का गूगल पे का पासवर्ड भी पूछ लिया। इसके बाद तीनों बाइक पर बैठकर भाग गए। पीड़ित बाइक का नंबर नोट नहीं कर पाया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें