फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा एलान: हरियाणा में बने आठ नए उपमंडल, सीएम मनोहर लाल ने किया एलान, देखें सूची

Tue, 06 Sep 2022 08:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा सरकार ने पंचायत चुनाव से ठीक पहले आठ नए उपमंडल बनाए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार देर शाम इसकी घोषणा की। चुनाव से पहले सरकार का यह बड़ा दांव माना जा रहा है।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने पंचायत चुनाव से ठीक पहले आठ नए उपमंडल बनाए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार देर शाम इसकी घोषणा की। चुनाव से पहले सरकार का यह बड़ा दांव माना जा रहा है। इसके जरिये उत्तर से दक्षिण हरियाणा तक हर वर्ग को साधने की कोशिश की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए नए उपमंडल बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


भिवानी जिले में बवानीखेड़ा, गुरुग्राम जिले में मानेसर, जींद जिले में जुलाना, करनाल जिले में नीलोखेड़ी, महेंद्रगढ़ जिले में नांगल चौधरी, पानीपत जिले में इसराना, रोहतक जिले में कलानौर और यमुनानगर जिले में छछरौली को उपमंडल बनाया गया है।

नए उपमंडल बनाने की मांग प्रदेश में लंबे समय से चली आ रही थी। विधानसभा सत्रों के दौरान विधायक अपने-अपने हलकों को उपमंडल और नया जिला बनाने की पुरजोर पैरवी करते रहे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात और जनसभाओं के दौरान भी अनेक विधायक लगातार उपमंडल बनाने की मांग रखते आ रहे थे। मुख्यमंत्री ने इन क्षेत्रों के निवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपमंडल सरकार और प्रशासन को लोगों के करीब लाएंगे। सुशासन के मूलमंत्र को सिद्ध करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन


बवानीखेड़ा भाजपा विधायक विशंभर बाल्मीकि, मानेसर पटौदी हलके में आता है, जो भाजपा विधायक सत्यप्रकाश जरावता, जुलाना जजपा विधायक अमरजीत ढांडा, नीलोखेड़ी निर्दलीय विधायक धर्मपाल गोंदर, नांगल चौधरी भाजपा विधायक अभय यादव, इसराना कांग्रेस विधायक बलबीर सिंह, कलनौर कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक और छछरौली जगाधरी हलके में पड़ता है, यहां से शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर विधायक हैं। नए उपमंडल बनने से इन विधायकों को राजनीतिक लाभ मिल सकता है।

ये हैं आठ नए उपमंडल

  • बवानीखेड़ा (भिवानी)
  • मानेसर (गुरुग्राम)
  • जुलाना (जींद)
  • नीलोखेड़ी (करनाल)
  • नांगल चौधरी (महेंद्रगढ़)
  • इसराना (पानीपत)
  • कलानौर (रोहतक)
  • छछरौली (यमुनानगर)

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें