फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एचएसवीपी ने हटाया अतिक्रमण व झुग्गियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को शहर के सेक्टर-4 और सेक्टर-20 की मार्केट से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इसके अलावा सेक्टर-14 में बनाई गई झुग्गियों को भी हटवाया गया। अतिक्रमण हटाने के बाद दुकानदारों को चेतावनी भी दी कि अगर दोबारा से अतिक्रमण किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एचएसवीपी की इंफोर्समेंट विंग के सुपरवाइजर मान सिंह ने बताया कि संपदा अधिकारी मानव मलिक के निर्देश पर लगातार शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह टीम सेक्टर-20 में पहुंची थी। वहां मार्केट में किए गए अतिक्रमण के खिलाफ टीम ने कार्रवाई की। जिन दुकानों के बाहर सामान रखा गया था, उसको टीम ने जब्त भी कर लिया। उसके बाद उसी तरह सेक्टर-4 में कार्रवाई की गई। शाम को सेक्टर-14 स्थित शोरूम के पीछे बनाई गई झुग्गियों को टीम ने हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें