मनीमाजरा। ईद-उल-फितर का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। ईद के त्योहार का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। मुस्लिम समाज के लोग इस दिन के लिए खास तैयारियां करते हैं। चंडीगढ़ मदरसे से हाफिज डॉ खालिद मुजद्दीदी ने कहा कि आज देश भर में ईद मनाई जाएगी, उन्होंने ईद के चांद के साथ ईद की मुबारकबाद पेश की, ईद का त्योहार नजदीक आने के साथ ही बाजारों में भी भारी भीड़ देखी गई। वहीं, रमजान के अंतिम दिनों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाजारों और मस्जिदों में सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। जामा मस्जिद मनीमाजरा मदरसे से मौलाना इमरान मुजद्दीदी ने ईद के अवसर पर उलेमाओं की बैठक में सभी शहर वासियों को चांद की मुबारकबाद के साथ कहा कि इस्लाम रवादारी का मजहब है, यह इंसानियत को अपनाने की बात करता है। अच्छा मुस्लिम वही है, जिसके हाथ-पैर से किसी को नुकसान न पहुंचे।