फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बारिश का असर, छह डिग्री पारा गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बुधवार शाम हुई बारिश का असर वीरवार को तापमान पर देखने को मिला। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज किए गए। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 34 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 3 डिग्री कम 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है। मौसम केंद्र ने आने वाले दिनों में फिर तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान में धीरे-धीरे इजाफा होगा और 27 मई तक पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश अब थम चुकी है और अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा। ऐसे में गर्मी दोबारा जोर पकड़ सकती है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें