कोहरे के कारण रविवार को भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लोग परेशान रहे। दो फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी और 8 उड़ानें करीब दो घंटे देरी से पहुंची। शेड्यूल में बदलाव के बाद भी दिल्ली और मुंबई के यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। सुबह 8.10 बजे इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट और शाम को 5.55 बजे इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट कैंसिल रही।
यह फ्लाइट रही दो घंटे लेट
सुबह 10.30 बजे इंडिगो की बंगलुरू जाने वाली फ्लाइट 12.30 बजे गई। वहीं दोपहर 12 बजे इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 2 बजे, 12.15 बजे जेट एयरवेज की मुंबई जाने वाली फ्लाइट 2.15 बजे, 12.40 बजे एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 2.40 बजे, 12.45 बजे इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट 2.45 बजे, 12.55 बजे गो एयर की मुंबई जाने वाली फ्लाइट 2.55 बजे, एक बजे जेट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 3 बजे, एक बजे एयर एशिया इंडिया की बंगलुरू जाने वाली फ्लाइट 3.10 बजे, वहीं शाम को 3.20 बजे दिल्ली जाने वाली एयर विस्तारा की फ्लाइट 5.20 बजे, शाम को 4.10 बजे जेट एयरवेज की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6 बजे, शाम को 4.35 बजे इंडिगो की बंगलुरू जाने वाली फ्लाइट 6.35 बजे गई। एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक धुंध के कारण सुबह और शाम को विजिबिलिटी कम थी। इसी कारण दो फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है।