फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शिक्षा विभाग के पर्वतारोही दल ने 16,500 फीट पर फहराया ध्वज

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व रिकॉर्ड में दर्ज, स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने दल को दी बधाई
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा शिक्षा विभाग के पर्वतारोही दल ने सिक्किम में 16,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित माउंट रेहनोक पर ध्वज फहराया है। शिक्षा विभाग की यह उपलब्धि विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज हुई है। स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने शनिवार को पर्वतारोही दल को पूरे प्रदेश का नाम रोशन करने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग ने बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स-एवं-रेहनोक शिखर 16,500 फीट पर्वतारोहण अभियान में भाग लेने के लिए 51 प्रतिभागियों को भेजा था। दल में 11वीं के 22 लड़के और 22 लड़कियां, तीन पुरुष और तीन महिला शिक्षक और एक-एक कॉन्टिनजेन्ट लीडर शामिल था। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की ओर से संचालित हिमालय पर्वतारोहण संस्थान (एचएमआई), दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) के सहयोग से सिक्किम क्षेत्र में किया गया था। हरियाणा भारत का एकमात्र राज्य है, जहां सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए पर्वतारोहण अभियान कराए जाते हैं। इस कार्यक्रम में बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स भी जोड़ा गया है ताकि छात्र आगे चलकर पर्वतारोहण को अपने करियर के रूप में चुन सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें