फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब में शिक्षा विभाग को मिलेंगे 52 नए क्लर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब के शिक्षा विभाग में जल्द ही 52 नए क्लर्क ज्वाइन करेंगे। विभाग की तरफ से इनकी भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 20 अगस्त को दस्तावेज सत्यापन का काम किया जाना है, जिसके बाद ही इन कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे विभाग में कर्मचारियों आ रही कमी पूरी हो जाएगी। अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड की तरफ से ये भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। बोर्ड की तरफ से ही इस संबंध में आवेदन मांगे गए थे और उसके बाद ही उम्मीदवारों का टेस्ट लिया गया था। अब मेरिट के आधार पर इन कर्मचारियों की सूची जारी कर दी गई है, जिसे शिक्षा बोर्ड को दस्तावेज सत्यापन के लिए भेज दिया गया है। अब विभाग की तरफ से सभी उम्मीदवारों से कहा गया है कि वह 20 अगस्त को सुबह 11 बजे पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड कॉम्प्लेक्स के एससीईआरटी दफ्तर में पहुंचेंगे, जहां उनको दस्तावेजों को चेक किया जाएगा। विभाग ने साफ किया है कि सभी कर्मचारियों को अपने शिक्षण प्रमाणपत्र और दावे के अनुरूप अन्य प्रमाणपत्र लाने होंगे, जिसके बाद ही उनकी आगे नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। जो उम्मीदवार इस दौरान पेश नहीं होंगे, विभाग की तरफ से उनको दावे को रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें