पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस हेमंत गुप्ता ने वीरवार को एक कार्यक्रम में ई डायरी की लांचिंग की। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इस डायरी के बारे में बताया गया कि ई-डायरी के जरिए वकीलों को केसों के स्कैन दस्तावेज उपलब्ध हो सकेंगे।
जस्टिस गुप्ता ने कहा कि इस सुविधा से वकीलों का समय बचेगा और दस्तावेजों के कागजी बोझ से भी निजात मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरप्रीत बराड़ और महासचिव सुमित जैन के अलावा अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।