फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोरंटो में 6600 गोल्ड स्टिक चोरी का चंडीगढ़ से क्या है कनेक्शन? सोना व विदेशी मुद्रा से भरा कंटनेर हुआ गायब

Sat, 22 Feb 2025 01:34 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/मोहाली

सार

17 अप्रैल 2023 को एयर कनाडा की फ्लाइट-881 कीमती सामान लेकर ज्यूरिख स्विटजरलैंड से टोरंटो पहुंची थी। इस ब्रिंक के कंटेनर में सोना और विदेशी मुद्रा थी, जिसे हवाई जहाज से हवाई अड्डे पर एयर कनाडा होल्डिंग सुविधा में ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के टोरंटो स्थित पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो कॉम्प्लेक्स से करीब 400 किलो वजन वाली 6600 गोल्ड स्टिक चोरी करने के मामले में एयर कनाडा के पूर्व मैनेजर सिमरनप्रीत पनेसर की चंडीगढ़ सेक्टर-38 स्थित 390 नंबर और मोहाली सेक्टर-79 स्थित कोठी में ईडी और इंटरपोल की टीमों ने रेड की है। 

विज्ञापन


इस मामले में यह जानकारी भी सामने आई है कि 17 अप्रैल 2023 को एयर कनाडा की फ्लाइट-881 कीमती सामान लेकर ज्यूरिख स्विटजरलैंड से टोरंटो पहुंची थी। इस ब्रिंक के कंटेनर में सोना और विदेशी मुद्रा थी, जिसे हवाई जहाज से हवाई अड्डे पर एयर कनाडा होल्डिंग सुविधा में ट्रांसफर कर दिया गया। उसी शाम 6:32 पर पांच टन का एक ट्रक एयर कनाडा के कार्गो-बे में आया और इसके चालक ने जाली शिपिंग दस्तावेज प्रस्तुत किया। एयर कनाडा के कर्मचारियों ने फोर्कलिफ्ट का उपयोग कर सोने और विदेशी मुद्रा के कंटेनर को ट्रक पर लोड किया और चले गए। लेकिन कुछ घंटे बाद ही पता चला कि सोने और विदेशी मुद्रा से भरा कंटनेर फर्जी बिलों के जरिये चोरी हो गया है।

कनेडियन पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि दो स्विस कंपनियों ने स्विटजरलैंड से कनाडा तक कीमती धातु रिफाइनरी, वैलकैम्बी, टोरंटो-डोमिनियन बैंक को कुल 400 किलोग्राम (880 पाउंड) वजन वाली 24 कैरेट की सोने की छड़ें भेजी थीं। कनेडियन पुलिस ने इस चोरी के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया और कनाडा में तीन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए।
विज्ञापन


एयर कनाडा के दो कर्मचारियों की भी भी मिलीभगत
एयर कनाडा के दो कर्मचारियों की भी इसमें मिलीभगत सामने आई। इस मामले में भारतीय मूल के एयर कनाडा के मैनेजर सिमरनप्रीत पनेसर का नाम भी सामने आया, जिसने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। चोरी के बाद उसने अनजान बनकर एयर कनाडा दौरा भी किया था लेकिन पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कनाडा में वारंट जारी किया था। उस पर पांच हजार डॉलर से अधिक की चोरी और इस घटना की साजिश का आरोप लगाया गया। हालांकि जून 2024 में, पनेसर ने अपने वकील के माध्यम से घोषणा की कि वह अपने व्यक्तिगत मामलों को निपटाने के बाद कनाडा लौटकर पुलिस के सामने सरेंडर कर देगा, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया था।

पनेसर के साथियों से हो चुकी है रिकवरी
हालांकि कनेडियन पुलिस इस वारदात में शामिल रहे पनेसर के कुछ साथियों को गिरफ्तार कर उनसे अभी तक 430,000 डॉलर नकदी के अलावा 89,000 डॉलर के सोने के गहने और सोने को पिघलाने वाले उपकरण बरामद कर चुकी है। पुलिस के अनुसार सोने के इस सबसे बड़ी चोरी का एक बड़ा हिस्सा दुबई, संयुक्त अरब अमीरात और भारत भेजा गया था जहां डीलर सीरियल नंबर वाली सोने की छड़ों को पिघलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें