फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 179.28 करोड़ की ठगी में गुगलानी ग्रुप ऑफ कंपनी के 11 परिसरों पर ईडी का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 179.28 करोड़ की ठगी में गुगलानी समूह की देशभर के अलग-अलग राज्यों में दो कंपनी कार्यालय के 11 परिसरों पर छापा मारा। ईडी ने करीब तीन लाख रुपये की नकदी, कई आवश्यक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य के रूप में कंप्यूटर की हार्ड डिस्क जब्त की है। गुगलानी ग्रुप ऑफ कंपनीज की ओर से मेसर्स सुपर मल्टीकलर प्रिंटर्स और मेसर्स डन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड नामक दो कंपनियां संचालित की जा रही हैं। ये दोनों कंपनियां मल्टीकलर ऑफसेट प्रिंटिंग और कंप्यूटर स्टेशनरी के कारोबार में लगी हुई थीं। इन दोनों कंपनियों ने कंसोर्टियम बैंकों से करीब 125.40 करोड़ और 53.88 करोड़ का कर्ज लिया। यह कर्ज अलग-अलग बैंकों से लिया गया जिसके लिए जाली दस्तावेजों का प्रयोग किया गया। बाद में इन दोनों कंपनियों ने कर्ज के रूप में ली गई राशि को गुगलानी ग्रुप की मेसर्स शिवेक लैब्स लिमिटेड, मेसर्स सुपर हेल्थ केयर, मेसर्स स्काई ब्लू पेपर्स, मेसर्स यॉर्क पॉलिमर और अन्य शेल कंपनियों में फर्जी बिक्री/खरीद लेनदेन के नाम पर डायवर्ट कर दिया। इस मामले में सीबीआई ने मेसर्स सुपर मल्टीकलर प्रिंटर्स और डन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। बाद में मामले की जांच ईडी को सौंप दी गई। जांच में सामने आया कि गुगलानी ग्रुप ऑफ कंपनीज के निदेशक सुनील व सुमन गुगलानी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बैंकों के संघ (पीएनबी, केनरा बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया) को कुल 179.28 करोड़ का नुकसान पहुंचाया। चंडीगढ़ ईडी की जोनल टीम ने चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली और अमृतसर, हिमाचल प्रदेश के बद्दी, दिल्ली और अहमदाबाद में कंपनी के स्थित 11 परिसरों में एक साथ बुधवार रात ढाई बजे छापा मारा। इसके बाद 50 घंटे तक कार्रवाई चली। इसी दौरान चंडीगढ़ के सेक्टर-20 स्थित आठ सीए के एक कार्यालय में छापा मारकर कई दस्तावेज बरामद किए। ईडी के एक अधिकारी का कहना है कि कई जरूरी दस्तावेज सहित तीन लाख रुपये की नकदी मिली है। अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें