फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Raid in Mohali: कनाडा में हुई थी 20 मिलियन डाॅलर से अधिक की सोने की लूट, मोहाली में संदिग्ध के घर दबिश

Fri, 21 Feb 2025 07:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

ईडी की टीम मोहाली में सिमरनप्रीत नाम के व्यक्ति की कोठी पर पहुंची है। चंडीगढ़ जोनल कार्यालय की ज्वाइंट टीम जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ कनाडा में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
मोहाली में ईडी की रेड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के इतिहास में सोने की सबसे बड़ी चोरी के मामले में भगोड़े एयर कनाडा के पूर्व मैनेजर सिमरनप्रीत पनेसर (32) की संपत्ति की जांच के लिए शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सेक्टर-79 में उसके घर पर छापा मारा की। ईडी ने पनेसर के सेक्टर-38 स्थित उनके किराए घर पर भी दबिश दी।

ईडी की टीमें सुबह 6 बजे के करीब मोहाली के सेक्टर-79 स्थित उसकी रिहायश पर पहुंच गई थीं। इसके बाद पनेसर और उसकी पत्नी से कई घंटे पूछताछ की गई। शाम 4 बजे के करीब ईडी की टीमों ने जांच पूरी की। ईडी की टीमें यहां से करीब चार बैग साथ ले गई, जिसमें इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस और दस्तावेज थे। ईडी की टीमों के जाने के तुरंत बाद ही पनेसर घर से बाहर आया। उसने मास्क लगाया हुआ था। वह अपनी कार में सवार होकर कहीं चला गया।
विज्ञापन


ईडी की टीमों ने छापे के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की

बता दें पनेसर की पत्नी प्रीति पनेसर पूर्व मिस इंडिया युगांडा, गायिका और अभिनेत्री हैं। पनेसर कनाडा के इतिहास में हुई सोने की सबसे बड़ी चोरी के मामले में भगोड़ा घोषित है। यह चोरी अप्रैल 2023 में हुई थी, जिसमें टोरंटो के पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कारगो कांप्लेक्स में 400 किलोग्राम की 6600 सोने की छड़ें और 25 लाख डॉलर की विदेशी मुद्रा चोरी की गई थी। यह घटना उस समय घटी थी जब ज्यूरिख से आई एक फ्लाइट से सामान उतारा जा रहा था। सिमरनप्रीत पनेसर उस समय कनाडा के ब्रैम्पटन में रह रहा था। लूट के बाद वह कनाडा छोड़कर भारत आ गया था। हालांकि, जून 2024 में उसके वकीलों के माध्यम से खबर आई थी कि वह आत्मसमर्पण कर देगा, पर ऐसा नहीं हुआ।

टिवाणा ग्रुप के ठिकानों पर भी आयकर की रेड
राजपुरा कई प्रदेशों में काम कर रही टिवाणा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री पर चल रही आयकर विभाग की कार्रवाई में शुक्रवार को राजपुरा में भी रेड की गई। टिवाणा ग्रुप को मक्की व तेल आदि सप्लाई करने वाली दो फर्मों व फर्मों के मालिकों के घरों पर भी जांच की गई। टीम ने पुरानी अनाज मंडी में लगभग एक दर्जन के करीब स्टोरों की जांच की। कुछ फर्मों से लेन देन के मामले में टिवाणा ग्रुप के खिलाफ 20 फरवरी से जांच चल रही है। इसमें एक करोड़ से ज्यादा की नकदी व अन्य जरूरी कागजात की जानकारी मिकी है, जिसे टीम ने कब्जे में ले लिया है। दोनों फर्में पशुओं के लिए इस्तमाल होने वाली फीड के तेल व मक्की आदि की सप्लाई करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें