फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजीठिया को जल्द तलब कर सकता है ईडी

Wed, 11 Mar 2015 12:24 AM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्करी के आरोपी जगजीत चहल से 35 लाख रुपये लेने के आरोप में राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) पूछताछ के लिए जल्द तलब कर सकता है।
विज्ञापन


ईडी के सहायक डायरेक्टर निरंजन सिंह के तबादले मामले को लेकर हाईकोर्ट ने 12 मार्च की तारीख तय की है, जिसके बाद तस्वीर साफ हो जाएगी। फिलहाल, मजीठिया को जालंधर ईडी कार्यालय में लाने के लिए तैयारियां की जा रही है। वहीं, मजीठिया ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं हैं।

बीते आठ फरवरी को नाभा जेल में बंद जगजीत चहल को पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय लाया गया था। पूछताछ में चहल ने नया खुलासा किया कि उसने बिक्रम सिंह मजीठिया को उनकी अमृतसर स्थित कोठी में कई बार किस्तों में 35 लाख रुपये की राशि दी थी।
विज्ञापन


यह हस्तलिखित बयान चहल ने ईडी के जांच अधिकारी निरंजन सिंह को दिया। इस पूरे तथ्य से बिक्रम सिंह मजीठिया को ईडी ने अभी तक आधिकारिक रूप से अवगत नहीं करवाया है। ईडी के अधिकारियों ने पटियाला की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट फाइल करते समय, जांच अभी बाकी है, लिखकर पूछताछ के लिए दरवाजे बंद नहीं किए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें