फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पर्ल ग्रुप की 696 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच, अब तक 2165 करोड़ रुपये संपत्ति जब्त

Thu, 18 Sep 2025 10:00 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

पर्ल ग्रुप के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर्ल ग्रुप की 696 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी अटैच की है। अब तक 2165 करोड़ रुपये संपत्ति जब्त की जा चुकी है। 
विज्ञापन
ईडी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पर्ल एग्रो कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल) व अन्य से संबंधित मामले में पंचकूला स्थित 696.21 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्तियों को अटैच किया है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत की गई है। अब तक इस मामले में ईडी ने 2,165 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति जब्त की है। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित घरेलू संपत्तियां और विदेशी संपत्ति दोनों शामिल हैं।
विज्ञापन


ईडी ने वीरवार को बताया कि उसकी जांच सीबीआई के 19 फरवरी 2014 को पीएसीएल, पीजीएफ लिमिटेड, दिवंगत निर्मल सिंह भंगू और अन्य के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर पर आधारित है। यह मामला पीएसीएल की ओर से शुरू की गई बड़ी धोखाधड़ी वाली सामूहिक निवेश योजनाओं से संबंधित है। इसके जरिये कंपनी और उसके सहयोगियों ने निवेशकों से लगभग 48,000 करोड़ रुपये धोखाधड़ी से इकट्ठा किए और उनका दुरुपयोग किया। यह अपराध से अर्जित आय (पीओसी) के अंतर्गत आता है।

अटैच की गई संपत्तियां
डीएसएस मेगासिटी प्राइवेट लिमिटेड, सरमाती रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड, सरमाती टेक्नो बिल्ड प्राइवेट लिमिटेड, शिव मेगासिटी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड और रोजेको बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें