फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-साथी ऐप से अपॉइंटमेंट लेकर अपने सुविधा अनुसार छुड़वाए जब्त गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कर्फ्यू के दौरान ट्रैफिक पुलिस आम लोगों की दिक्कतों दूर करने को लेकर एक नया तरीका लेकर आई है। इससे शहरवासियों को अपने जब्त वाहनों को छुड़ाने के लिए ट्रैफिक लाइन चालान ब्रांच में लगी लंबी लाइनों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब ई-साथी एप डाउनलोड कर अपनी जरूरत के अनुसार, चालन ब्रांच से समय लेकर आप अपने जब्त वाहनों को आसानी से छुड़ा सकते हैं। इससे आपका समय भी बर्बाद होने से बचेगा। कर्फ्यू अवधि के दौरान यातायात के उल्लंघन के लिए वाहनों को छोड़ने की सुविधा के लिए एनआईसी के साथ मिलकर चंडीगढ़ पुलिस ने एक ई-पास प्रणाली शुरू की है। ई-साथी एप डाउनलोड कर अपनी सुविधा के अनुसार वाहनों को छोड़ने की तारीख और समय के सकते हैं। ई-पास लेते ही आपके मोबाइल पर मैसेज के जरिए सूचित कर दिया जाएगा। इसके सुविधा अनुसार, अपने जब्त वाहन को छुड़ाने के लिए सेक्टर 29 चालान ब्रांच से संपर्क कर सकते हैं। ई साथी एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ई-साथी एप के इंस्टॉल होने के बाद एप पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद ओटीपी आएगा। पंजीकरण के लिए आवश्यक सभी विवरण दर्ज करने के बाद केवाईसी फार्म भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें